फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 हजार में एजेंट ने बेच दी थी किशोरी, चाइल्ड लाइन ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के पॉश इलाके सैनिक कॉलोनी में 15 वर्ष की किशोरी को बंधक बनाकर उससे घरेलू कार्य कराया जा रहा था। किशोरी के मुताबिक, वह एक एजेंट के माध्यम से यहां पहुंची थी। एजेंट ने किशोरी के बदले में मकान मालिक से 42 हजार रुपये लिए थे। चाइल्ड लाइन संस्था की टीम ने पुलिस को साथ लेकर मौके से किशोरी को मुक्त कराया और मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

सोमवार को चाइल्ड लाइन संस्था की जिला समन्वयक सुनीता को सूचना मिली एक किशोरी से सैनिक कॉलोनी में बाल श्रम कराया जा रहा है। वह संस्था के सदस्य रविन्द्र ने एएसआई, हवलदार पुष्कर व सिपाही अरसद के साथ सैनिक कॉलोनी पहुंची। यहां टीम ने किशोरी को बालश्रम करते हुए देखा। किशोरी ने बताया कि वह करीब दो साल से यहां है। उससे घर की साफ सफाई, बर्तन व कपडे़ धोना और बच्चे की देखभाल का काम कराया जाता है। किशोरी के मुताबिक उसे इस काम के बदले में पिछले दो साल से कोई पैसा नहीं मिला है। घर की मालकिन रश्मि के मुताबिक उन्होंने किशोरी को एक एजेंसी के माध्यम से अपने यहां काम पर रखा था।
इसके लिए उन्होंने एजेंट को 42 हजार रुपये दिए थे। इसके अलावा कुछ महीने पहले भी एजेंट उनसे 24 हजार रुपये लेकर गया है। किशोरी ने बताया कि वह मूल रूप से झारखण्ड की रहने वाली है। वह एक अन्य किशोरी के साथ अपने गांव से आई थी। दिल्ली में उसे एजेन्ट ने पकड लिया और यहां लाकर छोड़ दिया। चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने किशोरी को शेल्टर होम में भिजवा दिया है। उसके माता पिता से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें