फरीदाबाद। नेकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्विंग क्रिकेट मैदान पर कुरैशीपुर ने आईसीबी फरीदाबाद को 12 रन से हराया। कुरैशीपुर की टीम ने 19 ओवर में 184 रन का स्कोर खड़ा किया। रॉबिन ने 39 रन बनाए। आईसीबी की ओर से परवीन चौहान ने तीन और फाईमू मलिक ने दो विकेट लिए। जवाब में आईसीबी फरीदाबाद की टीम 19.3 ओवर में 172 रन ढेर हो गई। बिलाल अहमद ने 42 रन बनाए। कुरैशीपुर की ओर से फारूक ने चार विकेट झटके। संवाद