फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्लस्टर स्तरीय स्पर्धा में डीएवी ने जीते 311 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

155 स्वर्ण पर कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 311 पदक अपने नाम किए। इनमें 155 स्वर्ण, 121 रजत और 35 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, योग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, रोलर स्केटिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रोप स्किपिंग, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी शिवम वर्मा (2017 बैच) और जैसमिन रावत (2018 बैच) भी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर सुमन अरोड़ा, संगीता गुप्ता, पल्लवी गुलाटी और सीमा राजवंशी सहित खेल विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग को भी अहम बताया। प्रधानाचार्या डॉ. अनीता गौतम ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें