फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कार ने बिजली का खंभा और घर का द्वार तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूदत्त कॉलोनी में हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

बल्लभगढ़। भूदत्त कॉलोनी में देर रात तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। तेज गति से आ रही कार ने पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद पास के एक मकान के मुख्य द्वार से टकरा गई। गनिमत रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

हालांकि, हादसे में बिजली के खंभे पर लगे बिजली का मीटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर की दीवार और द्वार को भी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग देर रात को घरों से बाहर निकल आए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली के खंभे पर लगा मीटर टूट गया। वहीं, गाड़ी के अंदर सवार चार लोगों के घायल होने की संभावना है। हादसे के बाद गाड़ी के एयर बैग खुल गए। इस हादसे के बाद कुछ घरों की बिजली बाधित रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें