स्पार्टन ने निष्कर्ष को सात विकेट से हराया
फरीदाबाद। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी में खेले गए 15वें रविंदर फागना मिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में स्पार्टन एनसीआर ने निष्कर्ष
इलेवन को सात विकेट से हरा दिया। कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि निष्कर्ष इलेवन की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 10 विकेट पर 146 रन बनाए। बल्लेबाज अरुण शर्मा ने 46 रन, मुकेश ने 34 और केपी भामला ने 19 रन बनाए। स्पार्टन एनसीआर के गेंदबाज कुलदीप भाटिया ने पांच विकेट, शंकर ने दो विकेट, उज्ज्वल झा, शिवम और अंशुल आहूजा ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन एनसीआर की टीम ने 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 147 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाज गोल्डी ने 58 रन, रवि ने 41 रन व शिवम ने 29 रन की पारी खेली। निष्कर्ष इलेवन के गेंदबाज भूरा भामला, हेरी और मुकेश ने एक-एक विकेट लिए। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए कुलदीप भाटिया को मैन ऑफ द मैच, अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए गोल्डी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और भूरा भामला को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ब्यूरो