फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद मकान की छत गिरी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहागढ़ गांव में देर रात हादसा
विज्ञापन

पति और दो बेटे बाल-बाल बच गए


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के लोहागढ़ गांव में मंगलवार देर रात हुई बारिश के बाद एक पुराने मकान की छत ढह गई। छत गिरने से 45 वर्षीय शरनवती नामक महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के समय घर में उसके पति और दो बेटे मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
गांव निवासी संत कुमार ने बताया कि रात करीब ढाई बजे अचानक मकान की छत गिर पड़ी। मलबे के नीचे दबने से शरनवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल ले गए वहां से उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि शरनवती के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए प्रशासन से मदद की मांग की जा रही है। मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के समय घर में अमर सिंह उर्फ पप्पू, उसकी पत्नी शरनवती, 18 वर्षीय बेटा वेद प्रकाश और 17 वर्षीय बेटा विवेक मौजूद थे। पप्पू और बड़ा बेटा बरामदे में सो रहे थे, जबकि पत्नी और छोटा बेटा कमरे के अंदर थे। ऊपर की मंजिल की अटारी गिरने से नीचे वाली छत भी टूटकर नीचे आ गिरी और पूरा मलबा शरनवती पर जा गिरा। विवेक बगल में सोया था, जिससे उसकी जान बच गई। बताया गया कि मकान करीब 40 वर्ष पुराना था और लंबे समय से मरम्मत नहीं की गई थी। गांव के लोगों ने प्रशासन से परिवार को राहत सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें