फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी की सूझबूझ से टली लूट की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र स्थित मणप्पुरम फाइनेंस ऑफिस में एक कर्मचारी की सूझबूझ से लूट की वारदात टल गई। तीन बदमाश हथियार लेकर लूट की नीयत से आए थे। लेकिन कर्मचारी ने पैनिक अलार्म दबा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मणप्पुरम फाइनेंस की ओल्ड फरीदाबाद शाखा के ब्रांच हेड अमित ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह अपने कनिष्ठ सहायक गुंजन व वरिष्ठ सहायक किरण के साथ शनिवार को ऑफिस में काम कर रहे थे। सवा एक बजे एक ग्राहक गार्ड के पास आया और उसे काबू कर लिया। गुंजन ने गेट खोला। इतनी देर में दो बदमाश सीढ़ियों से दौड़कर ब्रांच के अंदर आ गए। एक ने गुंजन को हथियार दिखाया और दूसरा काउंटर की तरफ बढ़ा। अमित स्थिति को भांप गया और उसने पैनिक स्वीच (अलार्म ) बजा दिया। अलार्म बजते ब्रांच में मौजूद दोनों बदमाश व बाहर गार्ड के पास खड़ा उनका तीसरा साथी भाग गए। अमित का दावा है कि वह आरोपियों को पहचान सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें