फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आजादी के बाद पहली बार बन रही सुनपेड़ से मलेरना गांव जाने वाली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
20 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है दो किलोमीटर की सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव सुनपेड़ से गांव मलेरना को जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य आजादी के बाद पहली बार किया जा रहा है। इससे दोनों गांव के लोगों को अब दो से ढाई किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस सड़क के बनने से गांव सुनपेड़ के लोग अंदरूनी सड़कों से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी पहुंच जाएंगे। इस सड़क का निर्माण कार्य 20 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। सड़क के निर्माण के लिए पृथला विधानसभा के विधायक नयनपाल रावत ने स्वैच्छिक कोश से पैसे दिए हैं।

गांव सुनपेड़ से अगर किसी को गांव मलेरना जाना होता था तो वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से होकर जाते थे। इसके चलते लोगों को दो से ढाई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। सड़क का निर्माण आजादी के बाद से एक भी बार नहीं किया गया। इसके चलते यह कच्चा रास्ता था, जिसपर बड़े वाहन जैसे ट्रक व ट्रैक्टर तो गुजर जाते थे लेकिन दुपहिया वाहन या छोटी गाड़ियां नहीं गुजर पाती थीं। इसकी वजह से उन वाहनों को एक्सप्रेसवे के रास्ते दो से ढाई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता था। इस सड़क का निर्माण कार्य 20 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह सड़क करीब दो किलोमीटर लंबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सुनपेड़ के सरपंच गजेंद्र रावत ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने की वजह से किसानों को काफी परेशानी हो रही थी। सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में खेत बने हुए हैं। खेतों में फसलों को लेकर आना जाना पड़ता है लेकिन कच्चा रास्ता होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती थी। अब सड़क का निर्माण कार्य होने के बाद किसानों के साथ गांव के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। सड़क के निर्माण के लिए पृथला विधानसभा के विधायक नयनपाल रावत ने स्वैच्छिक कोश से पैसे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें