फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 97 करोड़ की लागत से बनी सड़क जगह-जगह से टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
-खेड़ी पुल से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली सड़क बदहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


तिगांव। खेड़ी पुल से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली सड़क की हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। निर्माण के कुछ ही समय बाद यह सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है। बरसात के दौरान सड़क के बहने और कटाव की बात भी सामने आ चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत का काम नहीं हो पाया है। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 97 करोड़ में कराया गया था।


सड़क के दोनों ओर बनाई जाने वाली फुटपाथ का काम भी अधूरा पड़ा है, जिससे राहगीरों समेत स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिनसे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन



हमने सोचा था कि इतनी बड़ी लागत से बनाई गई सड़क कई वर्षों तक चलेगी, लेकिन कुछ ही महीने में यह हाल हो गया। जगह-जगह गड्ढे हैं, रात में तो गाड़ी चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। - सौरभ कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


बारिश में सड़क कई जगहों से बहने लगी थी। अभी तक सही मरम्मत नहीं हुई, न फुटपाथ का काम पूरा हुआ। सरकार और संबंधित विभाग को इस सड़क की स्थायी मरम्मत करानी चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिले। - अनिल कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें