फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कवि सम्मेलन में गुरु-शिष्य और माता-पिता के रिश्ते को समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। अजय साहित्य एवं सामाजिक मंच की ओर से शनिवार को मानव रचना शिक्षण संस्थान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न शहरों के कवियों ने भाग लिया। कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से व्यंग करते हुए आधुनिक परिवेश में गुरु-शिष्य और माता पिता के रिश्ते को बारीकी से समझाया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य रूप से देव भारद्वाज उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल मौजूद रहीं। मंच के संस्थापक एवं संयोजक विनोद कौशिक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ प्रीता पंवार का इस सम्मेलन में खास योगदान रहा। कवयित्री रितु अस्थाना ने सम्मेलन में गुरु सेवा और माता-पिता की सेवा पर बेहतरीन कविता सुनाई। इस कविता को सुनकर दर्शकों ने तालियां बजाकर रितु अस्थाना का प्रोत्साहन बढ़ाया। मधु वशिष्ठ ने कहा कि कैसे कह दूं कि बेटियां सुरक्षित नहीं है, मुझे लगा कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। मधु ने आधुनिकता के समय के बारे में अपनी कविता कुछ इस तरह सुनाई की दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई। इसके बाद रजनी शर्मा ने गजल के माध्यम से सामूहिक समस्या पर फोकस किया। कवि कोमल वाणी ने सुनो सपनों के राजकुमार के माध्यम से अपनी कविता की शुरुआत की। इस मौके पर डाॅ खुर्रम नूर, कविता अदलक्खा, गोल्डी समेत अनेकों लोगों की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें