फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़कों की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू, चार माह में पूरा होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-45 की जर्जर सड़कों से लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

दूसरे इलाकों की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए भी जल्द दी जाएगी मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने सेक्टर-45 में जर्जर सड़कों की मरम्मत की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सड़क के गड्ढों और टूटी परत को एम-40 रेडी मिक्स कंक्रीट बिछाकर दुरुस्त किया जाएगा। कार्य को पूरा करने के लिए चार महीने की समय सीमा रखी गई है। वहीं, अन्य इलाकों की खराब सड़कों को ठीक करने के लिए भी निगम जल्द ही काम शुरू करेगा।
सेक्टर-45 के निवासी लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या से जूझ रहे हैं। जगह-जगह गड्ढों और टूटी सड़कों के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं। इस परियोजना के पूरा होने पर लोगों को गड्ढों से मुक्त सड़क मिल पाएगी। इससे जाम व हादसों पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन



सड़क ठीक होने से सुधरेगा जीवन स्तर

जानकारों का कहना है कि सेक्टर-45 में सड़कों का सुधारीकरण स्थानीय विकास की दिशा में अहम कदम है। इससे न सिर्फ आवागमन आसान होगा बल्कि क्षेत्र की संपत्ति कीमतों और व्यावसायिक गतिविधियों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

इस साल के अंत तक लोगों को मिलने लगेगी सुविधा

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त काम करना उनकी प्राथमिकता है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला तो इस साल के अंत तक सेक्टर-45 की सड़कों पर लोगों को गड्ढों से निजात मिल जाएगी।

जाम व हादसों पर लगेगी रोक

सड़कों की हालत ठीक न होने के कारण अक्सर यहां की सड़कों पर जाम लगा रहता है। सुबह व शाम के समय ऑफिस जाने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को जाम के कारण काफी परेशानी होती है। लोग लंबे समय से इस समस्या के निजात की मांग कर रहे थे। वहीं, गड्ढों के कारण बारिश के दिनों में अक्सर मार्ग पर हादसे हो जाते हैं। सड़क ठीक होने से इनपर भी रोक लगेगी।

दुकानदारों ने जताई खुशी

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़कों की हालत ठीक न होने के कारण बारिश के दिनों में दुकानदारी काफी प्रभावित होती है। पानी भरा होने व गड्ढों के कारण लोग इस तरफ आने से बचते हैं लेकिन सड़क बनने के बाद इस समस्या से निजात मिलेगी। यह एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

-

शहर की सड़कों को लगातार ठीक किया जा रहा है। कई सड़के नए सिरे से बनाई जा रही है। जल्द ही लोगों को इस परियोजना का लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें