फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यूजी में दाखिले के लिए 15 अगस्त तक चलेगी फिजिकल काउंसिलिंग की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी मेरिट जारी, दस्तावेज की जांच करवाने के बाद 4 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग की प्रक्रिया 15 अगस्त तक चलेगी। बृहस्पतिवार को चौथी मेरिट जारी की गई। इस मेरिट में जिन छात्रों का नाम आया है, वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज की जांच करवाने के बाद 4 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे।
जिले भर के कॉलेजों में लगभग 11 हजार यूजी सीटें हैं, जिनमें तीसरी मेरिट और ओपन काउंसिलिंग के बावजूद लगभग 30 प्रतिशत सीटें खाली हैं। जिसके चलते उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन






कॉलेज प्रशासन ने जानकारी दी है कि छात्र ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ सीधे कॉलेज को पत्र लिखकर भी आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों के दस्तावेज पूरे होंगे, उन्हें उपलब्ध सीटों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। कॉलेजों में फिजिकल काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत छात्रों को मार्गदर्शन देने के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई हैं।


शिक्षा विभाग का कहना है कि यह अंतिम अवसर है, ऐसे में छात्र समय पर सभी दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित तिथि से पहले काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करें। आने वाले दिनों में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


वर्जन
छात्रों की सुविधा के लिए फिजिकल काउंसिलिंग की तारीख 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि खाली सीटों को भरने के लिए पोर्टल दोबारा खोला गया है और छात्र 4 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं।-डॉ. सुनिधि, उच्च जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें