फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम अधिकारियों सामने रखीं क्षेत्र की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सभी वार्डों में एरिया सभा बैठकों का किया गया आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा रविवार को शहर के सभी वार्डों में एरिया सभा बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने क्षेत्र की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। बैठकों में पेंशन सत्यापन, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सीवर और सड़कों से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आईं।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार वार्ड नंबर 1 से 46 तक कुल 229 एरिया सभा बैठकों का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बैठकों में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। कई वार्डों में अपात्र पाए गए नामों को सूची से हटाने और पात्र लोगों के नाम जोड़ने के प्रस्ताव भी भेजे गए।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार सभी जोन के अधिकारी, जूनियर इंजीनियर, कर शाखा के कर्मचारी, सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर बैठकों में मौजूद रहे, ताकि समस्याओं का समाधान मौके पर ही तय किया जा सके।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि एरिया सभा बैठकों से वार्ड स्तर की वास्तविक समस्याएं सामने आती हैं और इसी आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आने वाले समय में भी नियमित रूप से ऐसी बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि नागरिक सीधे प्रशासन से जुड़ सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें