फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कटौती की समस्या की जाए ठीक, नहीं तो रोड जामकर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। बिजली कटौती की समस्या को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी की ओर से पाली सबडिवीजन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि रोजाना एनआईटी क्षेत्र में आठ से 10 घंटे की कटौती की जा रही है। अधिकारी फोन नहीं उठाते। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने चेतावनी दी कि यदि रविवार तक समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अगले सप्ताह सोमवार को पाली रोड जाम करके प्रदर्शन किया जाएगा।
शहर में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। बिजली विभाग की ओर से शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है जबकि हकीकत इससे अलग है। हर एक घंटे के अंतराल में आधे घंटे के लिए कट लगाए जा रहे हैं। वहीं फाल्ट और ब्रेक डाउन हो जाए तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। सोमवार को एनआईटी नेहरू ग्राउंड क्षेत्र में करीब पांच घंटे आपूर्ति ठप रही। बीच में 10 मिनट के लिए आई। इसके बाद फिर गुल हो गई। इससे दफ्तरों में काम करने वाले लोग काफी परेशान रहे। बिजली समस्या को लेकर लोगों ने अधिकारियों को फोन किए, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी कुछ देर में जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के कारण पेयजल आपूर्ति रही ठप
लोगों ने बताया कि नगर निगम की ओर से सुबह चार से आठ बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाती है। सुबह बिजली न आने के कारण पानी की मोटर नहीं चल सकी। पानी भी नहीं आया। आप पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि कई-कई घंटे तक बिजली नहीं आने के कारण क्षेत्र में पानी की समस्या विकराल होती जा रही है। हजारों घरों में बच्चों के कपड़े तक नहीं धुल पा रहे हैं। जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। गरीब तबके के लोग रोजाना 100, 200 रुपये का पानी नहीं खरीद सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इन गरीबों के जीवन को नरक बना दिया है। यहां के कांग्रेसी विधायक भी अपनी मस्ती में मस्त हैं। कांग्रेसी विधायक को जनता का दुख दर्द नहीं दिख रहा है। इस अवसर पर मेहर चंद हरसाना, जिला सचिव, तेजवंत सिंह बिट्टू जिला सह सचिव लोकसभा, नरेश शर्मा प्रदेश प्रवक्ता, राम गौड़ ,जोगिंदर चंदीला और हरि दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें