फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी से आंखों में जलन और सूजन की समस्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल में प्रतिदिन पहुंच रहे 35 से 40 मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गर्मी के प्रकोप के कारण लोगों की आंखों में समस्या बढ़ रही है। ऐसे में अस्पताल में आंखों में जलन, सूजन, खुजली व इंफेक्शन के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बीके अस्पताल में पहले जहां 10 से 15 मरीज आ रहे थे तो वहीं अब प्रतिदिन 35 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं।

बीके अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण आंखों से संबंधित समस्याओं के बढ़ने का खतरा देखा जा रहा है। अधिक गर्मी और शुष्क हवाएं आंखों के लिए नुकसानदायक हैं। अस्पतालों में इन दिनों आंखों में दर्द, जलन और खुजली के मामले बढ़े हैं। जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोजाना लगभग 50 से 60 बच्चे पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों के दौरान न केवल त्वचा बल्कि आंखों को भी यूवी किरणों से बचाने की जरूरत होती है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को अपना खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें