फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित क्रिकेट मैदान पर 20 ओवर के मुकाबले में प्रिंस क्रिकेट क्लब ने वंश क्रिकेट क्लब को 32 रन से हराया। प्रिंस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाज करने आई वंश क्लब की टीम 18.1 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई। प्रिंस क्लब की ओर से 81 रन बनाने वाले अभिजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद