फरीदाबाद। सेक्टर-78 स्थित क्रिकेट मैदान पर 20 ओवर के मुकाबले में केपी लायंस क्लब ने आरके क्रिकेट क्लब को 43 रन से हराया। केपी लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 195 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाज करने आई आरके क्लब की टीम आठ विकेट 152 रन ही बना सकी। केपी लायंस की ओर से 78 रन बनाने वाले अजीत भड़ाना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद