फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस ने नहीं की मदद तो रात भर सड़कों पर खुद ही ढूंढता रहा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस की आंखों में धूल झोंक एनसीआर में 50 किलोमीटर तक घुमाते रहे अपहरणकर्ता
विज्ञापन

हेमलता रावत

बल्लभगढ़। मुकेश कॉलोनी निवासी व्यापारी राजीव मित्तल का सेक्टर 11 स्थित पेट्रोल पंप से अपहरण हो गया। देर रात जब व्यापारी घर नहीं पहुंचा तो परिजन पुलिस से मदद मांगने भी गए और जिले की सड़कों पर ढूंढते रहे लेकिन कमिश्नरेट पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही। यहां तक कि सेक्टर-11 से ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक अपह्रत व्यापारी को बदमाश 4 घंटे तक 50 किलोमीटर घुमाते रहे लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए हर जगह अलर्ट का दावा करने वाली पुलिस चेकिंग में उनको पकड़ नहीं पाई। यदि परी चौक पर हादसा नहीं होता तो बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब भी हो जाते।



व्यापारी राजीव मित्तल के पड़ोसी राजेश सिंगला ने बताया कि रात को जब उनकी बेटी दिया मित्तल को पिता पेट्रोल पंप के पास नहीं मिले। दिया ने राजीव को कॉल की लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ होने पर घर पर पता किया। पता चला कि राजीव काफी समय पहले घर से निकल चुके थे। सहपाठी सूजल अग्रवाल ने दिया को उनके घर छोड़ा। उसके बाद परिजन सबसे पहले बस अड्डा पुलिस चौकी गए, जहां पर पुलिस वालों ने उन्हें सेक्टर 11 चौकी जाने के लिए टरका दिया। परिजन सेक्टर 11 पुलिस चौकी गए, लेकिन उनको कोई मदद नहीं मिली। यहां भी पुलिस ने उन्हें टरका दिया, जिसके बाद परिजन दो से तीन कारों में सवार होकर जिले की छोटी बड़ी सड़कों पर व्यापारी को ढूंढते रहे।
विज्ञापन



परिजन ने सड़क पर होने वाले हादसों और अस्पतालों में भी जानकारी की लेकिन सुराग नहीं लगा। राजीव स्काॅर्पियो सहित गायब थे। परिजन लगभग चार से पांच घंटे तक सड़कों की खाक छानते रहे, सुबह 5 बजे नोएडा पुलिस की ओर से उनके पास सूचना आई कि राजीव के साथ यह घटना घटी है, परिजन सकते में आ गए और उन्हें लेने ग्रेटर नोएडा पहुंचे।



-



लोकसभा चुनावों में पुलिस के अलर्ट होने और चेकिंग के दावे फेल



लोक सभा चुनाव के चलते जहां जगह जगह पुलिस को गश्त करने के आदेश दिए हुए हैं। वहीं सोमवार की रात को अपहरणकर्ता व्यापारी का आसानी से अपहरण करने के बाद नोएडा चले गए। इस दौरान पुलिस की ओर से कहीं भी उनकी गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका नहीं गया।







लूट के इरादे से किया अपहरण



परिजनों ने बताया कि राजीव की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। अनुमान है कि अपहरणकर्ताओं ने लूट के इरादे से राजीव का अपहरण किया है। राजीव की जगह अगर कोई ओर भी होता तो शायद उनके साथ भी यही घटना होती।
विज्ञापन


-



यमुना एक्सप्रेस-वे जाने वाले थे आरोपी



सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि आरोपी कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए उन्हें लेकर गए थे। यहां वह यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने की फिराक में थे। जीरो प्वाइंट पर पुलिस की एक पीसीआर देखकर कर उन्होंने अपना इरादा छोड़ दिया और परी चौक की ओर स्काॅर्पियो बढ़ा दी। इस दौरान हड़बड़ी और शराब के नशे में बदमाशों ने कार साइड रेलिंग भिड़ा दी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें