फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस ने ग्राइंडर से तोड़ा घर का दरवाजा

विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस ने आजाद नगर में अवैध शराब व नशे का सामान बेचने वाले के घर पर मारा छापा परिजनों द
विज्ञापन
अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी, परिवार समेत आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आजाद नगर में अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा मजबूत होने के चलते ग्राइंडर और हथौड़े की मदद से तोड़ा गया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान अवैध शराब तो बरामद नहीं हुई लेकिन एक पिस्तौल मिलने से मामला आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच और सिटी थाना पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लेखराज अपने घर से अवैध शराब की बिक्री करता है। पुलिस को इस संबंध में कुछ वीडियो भी प्राप्त हुए थे, जिनके आधार पर छापेमारी की योजना बनाई गई। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो घर के लोगों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कई बार आवाज लगाने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के मकानों की छतों के रास्ते घर में प्रवेश करने का प्रयास किया लेकिन वहां भी दरवाजे बंद मिले। मुख्य दरवाजा लोहे का होने के कारण ग्राइंडर और हथौड़े की मदद से तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान घर में मौजूद लोग पिछले दरवाजे से भाग गए। मुख्य आरोपी लेखराज भी मौके से भाग निकला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि लेखराज के खिलाफ पहले से शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें