फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात लेन के आरओबी की योजना नहीं चढ़ी सिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल से सरकार से मंजूरी का इंतजार, आरओबी संकरा होने से सुबह-शाम रहता है जाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लभगढ़ अनाज मंडी के पास बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को सात लेन बनाने की योजना पांच साल से सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है। फिलहाल आरओबी संकरा होने से सुबह-शाम भारी जाम लगता है जिससे नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली आगरा हाईवे-44 बल्लभगढ़ अनाज मंडी के पास रेलवे लाइन को पार करता है। रेलवे लाइन को पार करने के लिए एनएचएआई ने चार लेन का रेलवे ओवरब्रिज बनाया हुआ है। वहीं एनएचएआई हाईवे को चार लेन से छह लेन का बना चुका है। रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई है। इसे लेकर लोग कई बार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से मांग कर चुके हैं। प्रशासन के समक्ष मुद्दा उठा चुके हैं। इसे लेकर करीब पांच साल पहले एनएचएआई ने रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के लिए तीन लेन का एक और रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए रेलवे मुख्यालय को पत्र लिखा था। पत्र में रेलवे से इस ओवरब्रिज को बनाने की मंजूरी देने का आग्रह किया था। रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद एनएचएआई रेलवे ओवरब्रिज का डिजाइन तैयार करवाएगा। इस डिजाइन को रेलवे से मंजूर करवाया जाएगा। इसके बाद विभाग रेलवे ओवरब्रिज का एस्टीमेट तैयार करवाएगा। रेलवे से मंजूरी आते ही विभागीय अधिकारी इसका एस्टीमेट तैयार कर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अभी मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह-शाम रहता है ट्रैफिक का दबाव

रेलवे ओवरब्रिज की चार लेन होने की वजह से यहां सुबह-शाम ट्रैफिक जाम के हालात बने रहते हैं। मौजूदा समय में दो लेन दिल्ली से आगरा जाने की ओर है। इसी तरह आगरा से दिल्ली जाने के लिए दो लेन की व्यवस्था है। यहां पर सब्जी मंडी और अनाज मंडी भी है। इस वजह से यहां ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज के आसपास सेक्टर-58, 59 और सेक्टर- 25 सहित कई औद्योगिक क्षेत्र भी हैं। सुबह-शाम फैक्टरी कर्मचारियों की आवाजाही से भी रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लगता है। वहीं पलवल की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या भी सुबह-शाम के वक्त बढ़ जाती है। इससे जाम के हालात बने रहते हैं। पिछले काफी समय से रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने की तैयारी चल रही थी लेकिन एनएचएआई की ओर से अब तक इस पर काम शुरू नहीं किया जा सका।

रेलवे ओवरब्रिज की तीन अतिरिक्त लेन बनाने की योजना है। इस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
- वीके जोशी, प्रोजेक्ट निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें