फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव की बदलेगी तस्वीर, करोड़ों की लागत से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं और विकास की नई सौगात मिली है। राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक राजेश नागर ने शुक्रवार को क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों से न सिर्फ तिगांव गांव बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों को भी सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
शुरू किए गए कार्यों में शिक्षा, सड़क, पेयजल आपूर्ति, पार्क, चौपाल और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और गांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बढ़ेगी हरियाली, पार्कों का होगा विस्तार : तिगांव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आंबेडकर पार्क के भीतर टिन शेड बनाने पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा पार्क की बाउंड्री और शेड का निर्माण भी 35 लाख रुपये की लागत से होगा। इन पार्कों में बच्चों और बुजुर्गों के लिए मनोरंजन व बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी। गांव के सौंदर्यीकरण और स्वागत के लिए पंचायत स्तर पर स्वागत गेट का निर्माण भी 20 लाख रुपये की लागत से होगा। ये छोटे-छोटे कार्य ग्रामीणों में आत्मगौरव और जुड़ाव की भावना को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें