फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर गए शख्स की बाइक हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में वाहन चोरों का गैंग लगातार अपना हाथ साफ कर रहा है। शुक्रवार को सेक्टर-16 स्थित सब्जी मंडी के पास मंदिर में दर्शन करने गए शख्स की बाइक चोरी हो गई। इसी तरह सेक्टर-23 के संजय कॉलोनी में भी चोर घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं में शिकायत मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-16 के शिव विहार कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह परिवार संग रहते हैं। शुक्रवार को वह सब्जी मंडी के पास बने मंदिर में परिक्रमा करने गए थे। विक्रम के मुताबिक, परिक्रमा करके वापस आए तो उनकी बाइक वहां खड़ी नहीं थी। उन्होंने आसपास उसे तलाशने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़ित ने बाइक चोरी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
उधर, सेक्टर 23 के संजय कॉलोनी निवासी सनाउल्लाह ने सरुरपुर के पास अपनी कंपनी के बाहर बाइक खड़ी कर रखी थी। कंपनी में काम करके वापस लौटे तो पाया कि बाइक वहां नहीं खड़ी थी। बाइक न मिलने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कंपनी के पास लगे ठेले वालों से पूछताछ करने के बाद मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें