फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचकूला से अयोध्या के लिए शुरू हुई रोडवेज बस का जिले के लोग उठा सकते हैं फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, फरीदाबाद व पलवल से अयोध्या जाने वाली यात्री भी कर सकते हैं सफर
विज्ञापन


बस दिल्ली के रास्ते फरीदाबाद, पलवल से अयोध्या को जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पंचकूला डिपो से अयोध्या तक के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है। इस बस के शुरू होने से प्रदेश के कई जिलों के यात्रियों को फायदा मिलेगा। इसमें फरीदाबाद और पलवल जिला भी शामिल हैं। यह बस पंचकूला से हफ्ते में 3 दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे रवाना होगी, जोकि वाया दिल्ली होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे अयोध्या पहुंचाएगी। पंचकूला से अयोध्या तक का किराया 1300 रुपये (एक तरफ का) निर्धारित किया गया है।

बल्लभगढ़ बस डिपो से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की गई थी लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से बस को मात्र 20 दिन के अंदर बंद कर दिया गया । अब पंचकूला डिपो की ओर से चलाई जानी वाली बस में आसानी से अयोध्या जा सकते हैं। पंचकूला डिपो से बस सुबह 10 बजे रवाना होगी। जो अंबाला कैंट सुबह साढ़े 11 बजे, करनाल से दोपहर 12:40 बजे, पानीपत से दोपहर डेढ़ बजे, दिल्ली से शाम साढ़े 4 बजे, बल्लभगढ़ से शाम 6 बजे, पलवल से शाम साढ़े 6 बजे, आगरा से रात 09:35 बजे, लखनऊ से सुबह 02:30 बजे, अगले दिन सुबह 6 बजे अयोध्या पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं अगले दिन यह बस अयोध्या से वापसी में अगले दिन दोपहर 2 बजे बस पंचकूला के लिए रवाना होगी। लखनऊ से शाम 05:00 से 05:30 बजे, आगरा से रात 10:00 से 10:30 बजे, दिल्ली सुबह 3 बजे पहुंचेगी। यहां से साढ़े 3 बजे अपने गंतव्य की तरफ रवाना होगी। यह बस पंचकूला से प्रत्येक सोमवार,बुधवार व शुक्रवार को अयोध्या के लिए चलेगी। अयोध्या से पंचकूला के लिए यह बस प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को चलेगी। इस बस के शुरू होने से कई जिलों के रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें