फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 36 बिरादरी की पंचायत में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ फूंका जाएगा बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेवात क्षेत्र के उटावड़ गांव में 15 फरवरी को होगा कार्यक्रम, हर गांव से वाहन भेजने का निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। मेवात क्षेत्र के उटावड़ गांव में 15 फरवरी को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आयोजित होने वाली 36 बिरादरी की पंचायत को लेकर पिनगवां ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ सरपंच तेड़ की ओर से अहम निर्णय लिया गया है। उन्होंने पिनगवां खंड के सभी सरपंचों से कहा है कि पंचायत में भाग लेने के इच्छुक ग्रामीणों के लिए प्रत्येक गांव से वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

आरिफ सरपंच ने स्पष्ट किया कि यह पंचायत समाज में फैल रही विभिन्न कुरीतियों और सामाजिक बुराइयों पर सामूहिक मंथन का मंच है। ऐसे में पिनगवां ब्लॉक की सक्रिय और संगठित भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई बार साधनों के अभाव में ग्रामीण महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल नहीं हो पाते, इसलिए इस बार पहले से ही व्यवस्था की जाए ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर उटावड़ पहुंच सकें। उन्होंने सरपंचों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में पंचायत की जानकारी दें और ग्रामीणों को जागरूक करें। पंचायत में सामाजिक सुधार, नशामुक्ति, शिक्षा और आपसी भाईचारे जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।ब्लॉक अध्यक्ष के इस निर्णय के बाद क्षेत्र में पंचायत को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पिनगवां खंड से बड़ी संख्या में ग्रामीण उटावड़ पहुंचकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें