फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में जनगणना की कुल प्रगति 92% तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
4648 में से 4300 ब्लॉक में गणना का काम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में जनगणना-2027 का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सुव्यवस्थित ढंग से लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आंकड़ों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले के कुल 4648 ब्लॉकों में से 4300 ब्लॉकों में गणना का कार्य शुरू हो चुका है, जिससे जिले की कुल प्रगति 92 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं, जिले के 72 ब्लॉकों में 100 प्रतिशत कार्य पूरी तरह संपन्न कर लिया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम फरीदाबाद क्षेत्र के कुल 4061 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में से 3722 ब्लॉक्स में कार्य प्रगति पर है, जबकि 63 ब्लॉकों में काम पूरा हो चुका है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 587 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में से 578 में काम चल रहा है और 9 ब्लॉक्स में कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडलों की बात करें तो फरीदाबाद उपमंडल के कुल 88 ब्लॉकों में से 86 में कार्य जारी है व 2 में काम पूरा हो गया है। बड़खल उपमंडल के कुल 213 ब्लॉकों में से 212 में काम चल रहा है और एक में कार्य पूर्ण हुआ है। वहीं, बल्लभगढ़ उपमंडल के कुल 286 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में से 280 में कार्य जारी है और 6 ब्लॉकों में काम पूरा हो चुका है। डीसी ने प्रगणकों को निर्देश दिए हैं कि जहां काम शुरू नहीं हुआ है, वहां तुरंत सर्वे प्रारंभ करें। लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें