फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सबसे उम्रदराज वोटर का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




फरीदाबाद। जिले की सबसे वरिष्ठ मतदाता और समाज की प्रेरणास्रोत चंद्री देवी का बृहस्पतिवार को स्वर्गवास हो गया। लगभग 113 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पार्थिव शरीर का सेक्टर-8 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। चंद्री देवी की उम्र 113 साल थी। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है। वहीं सामाजिक लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। उनका कहना है कि इस उम्र में भी वो वोट डालने के लिए जाती थीं यह सभी के लिए उदाहरण होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें