फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे और डर के साए में बीती लोगों की रात

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी गांव में तोड़फोड़ को लेकर लोगों की बेचैनी बढ़ी हुई है। गांव में प्रशासन द्वारा बिजली-पानी कनेक्शन काटने से डरे सहमे लोगों को एक-एक रात काटनी भारी पड़ रही है। वहीं मंगलवार को लोगों के गांव से बाहर निकले पर पुलिस ने पहरा लगा दिया। ऐसे में लोगों की रात भी पुलिस के पहरे में गुजरी। हालांकि बुधवार को गांव की सड़कें सूनी पड़ी रहीं। वहीं बाहर से आने वाले लोगों के खिलाफ अब लोग ज्यादा सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-हरियाणा के फरीदाबाद बॉर्डर पर बसे गांव खोरी में 10 हजार से अधिक मकान बने हुए है। यहां करीब 50 हजार से अधिक लोग निवास करते है। दो सप्ताह पहले सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और नगर निगम अधिकारियों को खोरी में तोड़फोड़ कर वन विभाग की जमीन को खाली करवाने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद प्रशासन की ओर से गांव खाली करवाने को लेकर लगातार मुनादी करवाई जा रही है। तोड़फोड़ को लेकर नगर निगम, पुलिस प्रशासन की ओर से रिहर्सल की गई है। निगम व पुलिस के अधिकारी गांव में लोगों को घर जल्द से जल्द खारी करने के लिए बोल रहे है। अपने उजड़ते आशियाने को बचाने के लिए मंगलवार को गांव से भारी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी के सांसद व हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता के नेतृत्व में जंतर-मंतर की ओर कूच करने के लिए निकले। इसकी सूचना लगते ही प्रशासन ने गांव में पुलिस का पहरा बिठा दिया। गांव के हर गली के कोरोना पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। गांव से बाहर जाने वालों को रास्ते से वापस लौटा दिया गया। दोपहर तक मामला शांत होने के बाद रात में फिर पुलिस ने गांव में गश्त की। लोगों को घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। इससे लोग बेहद डर और सहमे हुए हैं।
पेट में लगे हैं टांके, बिन बिजली इन्फेक्शन का खतरा
पुरानी खोरी निवासी चंद्रभान ने बताया कि उनके पास बिजली का वैध कनेक्शन है। इसके बाद भी बिजली कनेक्शन काट दिए गए। हाल ही में उनका पेट का ऑपरेशन हुआ है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से ऑपरेशन वाले स्थान पर इन्फेक्शन का खतरा बढ़ गया है। बिजली न होने से घरों में लोग गर्मी से परेशान थे। कुछ लोगों ने घरों के बाहर बैठ कर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दिल्ली से भर कर लाते हैं पानी
गांव में पेयजल आपूर्ति ठप होने के बाद से बुरा हाल है। पानी की सप्लाई न होने के कारण ग्रामीणों को दिल्ली लाल कुआं क्षेत्र से पानी भरकर लाना पड़ रह है। एक-एक किलोमीटर से लोग पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें