फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवपदोन्नत प्राचार्य को विद्यालय प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (गुरुग्राम) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पाली के नेतृत्व में नवपदोन्नत प्राचार्य को 12 दिवसीय विद्यालय प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेक्टर-16 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में 19 जुलाई तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रह है। इसमें फरीदाबाद के 20, पलवल के 24 और मेवात के 10 नवपदोन्नत प्राचार्य भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में समन्वयक सुषमा कुमारी ने प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं और नियमों के विषय में जानकारी दी। इसी तरह प्रवीण कुमार, नरेंद्र कुमार, व हेमंत कुमार ने अलग-अलग विषयों पर जानकारी साझा की। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अविनाश शर्मा ने परख रिपोर्ट, बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान पर प्रकाश डाला। वहीं, पूर्व डीपीसी डीसी चौधरी ने तनाव प्रबंधन में योग और हस्त मुद्राओं के महत्व को बताया। कार्यक्रम के संयोजक जलवंत सिंह ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिभागियों के साथ साझा कीं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें