फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बड़खल पुल के पास शनिवार रात दर्दनाक रेल हादसे में पलवल के राजूपुर खादर निवासी विवेक राठौर (21) की मौत हो गई। रात लगभग 8:30 बजे विवेक बड़खल पुल के पास रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था, तभी नई दिल्ली से त्रिवेंद्रम की ओर जा रही केरला एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विवेक के पिता रामचंद्र राठौर ने बताया कि विवेक दो भाइयों में छोटा था और अपने बड़े भाई दीपक के साथ फरीदाबाद के बीपीटीपी में किराये पर रह रहा था। उन्होंने बताया कि हादसे से ठीक एक घंटे पहले, शाम 7:20 बजे बेटे से फोन पर बात हुई थी। विवेक ने बताया कि बारिश हो रही है और वह घर नहीं आ पाएगा। कुछ देर बाद ही उन्हें उसके निधन की सूचना मिली। परिवार ने बताया कि विवेक ने दो महीने पहले ही नौकरी शुरू की थी और हाल ही में शादी भी हुई थी। युवक किसी दोस्त से मिलने गया था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शुरुआती तौर पर रेल हादसे का मामला लग रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें