फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महाविद्यालयों में जनवरी से शुरू होगा नया सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महाविद्यालयों में पीजी छात्रों की परीक्षाएं अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पीजी छात्रों की परीक्षाएं जल्द ही समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद जनवरी से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


नए सत्र के आरंभ से पहले पीजी छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख महाविद्यालयों की ओर से जल्द जारी की जाएंगी, ताकि छात्र समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें। जनवरी से नए सत्र की कक्षाएं प्रारंभ होंगी और पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों को पढ़ाया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पाठ्यक्रमों के साथ शोध कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। फिलहाल स्नातक छात्रों की परीक्षाएं जारी हैं। छात्र पूरी मेहनत कर अच्छे अंक लाने के लिए पढ़ाई में जुटे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस बार शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें