संस्कार और अनुशासन का दिया संदेश
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 500 छात्राओं ने दी आहुति
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कारों के संदेश के साथ हुई। इंडियन नॉलेज सिस्टम के तहत आयोजित हवन-यज्ञ में करीब 500 छात्राओं ने भाग लेकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, ज्ञानवृद्धि और सुख-समृद्धि की कामना की।
प्राचार्या व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली की प्राचार्या अर्चना वर्मा मुख्य अतिथि रहीं। इंडियन नॉलेज सिस्टम के प्रभारी चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं। प्राचार्या ने छात्राओं को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों के साथ जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। उन्होंने शिक्षकों से छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर जोर देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अर्चना वर्मा ने हवन को सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद प्रसाद वितरित किया गया।