फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भांजे ने ही रची थी किराना दुकानदार से लूट की साजिश, 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भांजे की तलाश जारी, एसजीएम नगर थाने में दर्ज हुई थी एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। किराना दुकानदार की आंखों में मिर्च का स्प्रे कर लूट की साजिश उसके भांजे ने ही रची थी। वारदात वाले 4 आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी भांजे की तलाश टीम कर रही है। आरोपियों की पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी जावेद, भारत कॉलोनी निवासी प्रभात, आदित्य और इस्लाम नगर निवासी समीर मलिक के तौर पर हुई।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी है। शिकायतकर्ता के भांजे ने दिन में आरोपियों को साथ मिलकर मामा को लूटने का प्लान बनाया था। जिसके बाद रात को जब शिकायतकर्ता दुकान से वापिस आ रहा था तो प्रभात और आदित्य ने रास्ता रोका और उसकी आंखों में स्प्रे कर दिया। फिर समीर व जावेद पीछे से आए और शिकायतकर्ता की जेब से 2500 रुपये निकाल लिए और वहां से भाग गये।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से वारदात में प्रयोग 2 बाइक, एक स्प्रे व 1500 रुपये बरामद किए गए हैं। शिकायतकर्ता के भांजे की तलाश टीम कर रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


मामले में एसजीएम नगर थाना पुलिस को शिकायत एसजीएम नगर के रहने वाले गोविंद गर्ग ने दी थी। जिसमें कहा गया कि वो 17 जून की रात करीब 10:30 बजे अपनी किराना दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में दो लड़कों ने उसकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रुकवा लिया। बाइक रुकते ही आरोपियों ने गोविंद की आंखों में मिर्च का स्प्रे डाल दिया। फिर दो अन्य युवक आए और जेब से 2500 रुपये निकाल लिए। वो स्कूटी की डिग्गी खुलवा रहे थे लेकिन गली में किसी को आता देख आरोपी भाग गए। एसजीएम नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई और अब 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें