फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहबताबाद में मंदिर के पास बना प्राकृतिक झरना फिर बहने लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए पहुंचने लगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में रविवार को मानसून की पहली अच्छी बारिश के बाद गांव मोहबताबाद स्थित झरना मंदिर के समीप बना प्राकृतिक झरना एक बार फिर से बहने लगा। झरने से पानी का बहाव शुरू हो गया है, जिससे यह स्थल एक बार फिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूसरे जिलों से भी लोग यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए पहुंचने लगे हैं।


अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित यह प्राकृतिक झरना हर वर्ष मानसून के दौरान पर्याप्त वर्षा होने पर सक्रिय होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के बाद कई दिनों तक यहां लगातार पानी बहता रहता है। मौसम सुहावना होने और झरने का प्रवाह बढ़ने के साथ यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को झरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। झरने के आसपास का हरियाली से भरपूर वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। फरीदाबाद के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, पलवल और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। कई लोग झरने के नीचे स्नान कर प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेते हैं, जबकि श्रद्धालु झरना मंदिर में दर्शन भी करते हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने यहां आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के दौरान फिसलन और तेज बहाव को देखते हुए सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें