फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थार गाड़ी सवार बदमाशों ने उद्योगपति व उसके भाई के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार ने उद्योगपति को मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली से समारोह में शामिल होकर वापस घर आए उद्योगपति व उसके भाई के साथ थार गाड़ी में सवार हाकर आए बदमाशों ने मारपीट की। पहले बाइक सवार दो लड़कों ने उद्योगपति को गाड़ी से उतरते वक्त टक्कर मार दी। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव सिही चौधरी मोहल्ला निवासी दर्शन मलिक ने बताया कि वह 30 जून की रात को दिल्ली से वापस घर आ रहे थे। तभी सेक्टर 7 की एक दुकान से सामान लेने के लिए वह कार से उतर रहे थे। पीछे से बाइक पर सवार दो लड़कों ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर उन्होंने बाइक सवारों को सही से चलाने के लिए कहा। जिस पर उनकी कहासुनी होने लगी। तभी उनको भाई योगेंद्र दूसरी कार में सवार होकर वहां पर आया। उसने बाइक सवार युवकों को समझाकर वहां से भेज दिया। जिसके बाद वह सामान खरीद कर घर की ओर जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर चलने के बाद थार गाड़ी में सवार होकर विवेक, आकाश, मुकुल, सुन्नी, भोला, मोहित व अन्य बदमाश आए और उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें