फरीदाबाद। शहर में शनिवार सुबह शहर तेज धूप निकलने से लोगों की चिंता बढ़ गई। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर साफ नजर आने लगा, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेयों पर खास ध्यान दे रहे हैं। बाजारों में शिकंजी और नारियल पानी की मांग बढ़ गई है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे धूप में निकलते समय सावधानी बरतें। वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और हल्के व सूती कपड़े पहनें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। ऐसे में लोगों को अपना खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।