फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंझावली में प्रस्तावित पुलिस चौकी भवन का मामला चर्चाओं तक सिमटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत ने एक साल पहले उच्च अधिकारियों को भेजा था प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। गांव मंझावली में प्रस्तावित पुलिस चौकी भवन के निर्माण को लेकर शुरू हुई चर्चा फिलहाल केवल चर्चाओं तक ही सिमट कर रह गई है। पुलिस चौकी बनाए जाने को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर औपचारिक रेजोल्यूशन उच्च अधिकारियों तक तो भेज दिया गया लेकिन पास नहीं हो पाया, जिसके कारण पूरी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।



जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आसपास के गांवों को पुलिस सुविधा देने के उद्देश्य से मंझावली में पुलिस चौकी बनाए जाने को लेकर कुछ समय पहले चर्चा शुरू हुई थी। ग्रामीणों और पंचायत स्तर पर भी इस विषय को लेकर बातचीत हुई, लेकिन मामला अभी तक उच्च स्तरीय औपचारिक प्रक्रिया तक नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी निर्माण को लेकर पंचायत की ओर से रेजोल्यूशन पास किया जाना जरूरी होता है, ताकि जमीन और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर आगे की कार्रवाई की जा सके। हालांकि पंचायत के द्वारा यह प्रस्ताव करीब साल भर पहले ही उच्च अधिकारियों तक पहुचा दिया गया, लेकिन ठंडे बस्ते में पड़ा होने के चलते यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन




वर्जन


पुलिस चौकी भवन को लेकर पंचायत स्तर पर प्रस्ताव करीब साल भर पहले ही भेजा जा चुका है। अब उच्च अधिकारियों के आदेश का इंतजार है, इसके बाद ही बाकी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - शुभम जैन, ग्राम सचिव मंझावली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें