फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-खेतों में लकड़ी लेने गई थी पीड़िता, कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। उपमंड़ल के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि 29 जनवरी की शाम करीब छह बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर के पास खेतों की ओर लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बेटी के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। एक फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि उसकी बेटी राजस्थान के टपूकडा क्षेत्र में है। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे, जहां किशोरी आरोपी के साथ मिली। परिजनों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया और किशोरी को उसके चंगुल से छुड़ाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर घुमाता रहा। थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें