फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गौंछी और उड़िया कॉलोनी में सड़कों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों को भी मिलेगा लाभ, पौने दो करोड़ से होगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से शहर की जर्जर सड़कों को लेकर ठोस कदम उठाया गया है। शहर के दो प्रमुख इलाकों गौंछी और उड़िया कॉलोनी में अब सड़कों की हालत बदलने जा रही है। इससे आम लोगों के साथ औद्योगिक इकाइयों को भी लाभ मिलेगा। नगर निगम ने इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण से जुड़ी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसमें करीब पौने दो करोड़ की लागत आएगी। इसके बाद अगले कुछ दिनों में जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।

गौंछी गांव की मुख्य सड़क और उड़िया कॉलोनी की गलियों में वर्षों से गड्ढे, टूटी हुई किनारी, जलभराव और धूल से लोग परेशान हैं। अब प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सड़कों के कायाकल्प की मंजूरी दे दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों की हालत खराब होने के कारण धूल मिट्टी के चलते बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस बारे में सूचित किया गया था लेकिन कोई इस मामले पर ध्यान नहीं दे रहा था। अब निगम में कई अधिकारियों के बदलने के बाद जमीनी स्तर पर काम हो रहे हैं। इसी के चलते इलाके की सूरत बदलने के लिए भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


गौंछी की मुख्य सड़क को मिलेगी नई पहचान
वार्ड-2 में आने वाले गौंछी की मुख्य सड़क पर विशेष रूप से मजबूत निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाएगा, जिससे यह सड़क लंबे समय तक गड्ढा मुक्त बनी रहेगी। यह इलाका औद्योगिक और आवासीय दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है, इसलिए यातायात का दबाव भी अधिक रहता है। ऐसे में नई सड़क स्थानीय निवासियों और व्यापारियों दोनों के लिए राहत लेकर आएगी।

उड़िया कॉलोनी में पक्की होंगी सड़कें
वार्ड-8 की उड़िया कॉलोनी की गलियों में पहली बार आधुनिक आरएमसी सड़कें बिछाई जाएंगी। यह इलाका वायुसेना स्टेशन के समीप स्थित है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कार्य अहम माना जा रहा है। पक्की और समतल सड़कें बारिश में जलभराव से मुक्ति दिलाएंगी और स्थानीय लोगों के दैनिक आवागमन को सुगम बनाएंगी।
विज्ञापन





फरीदाबाद के ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से विकास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है । - कार्यकारी अभियंता नगर निगम, सतपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें