फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आतंकी के दो मोबाइलों से खुलेंगी पूरे मॉड्यूल की कड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बास रोड पाली से गिरफ्तार किए गए आतंकी अब्दुल रहमान (19) के दो मोबाइलों से पूरे आतंकी मॉड्यूल की कड़ियां खुलेंगी। जांच में जुटी एटीएस गुजरात और एसटीएफ पलवल ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए हैं। जांच टीम अब इन मोबाइल की कॉल डिटेल व सीडीआर चेक कर रही है। इसके साथ ही इन दोनों ही मोबाइलों में जांच एजेंसी को कई संदिग्ध वीडियो भी मिले हैं जो धर्म विशेष को टारगेट करते हुए भावनाएं भड़काने वाले बताए जा रहे हैं।

जांच टीम के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आरोपी अपने इन दोनों मोबाइलों से ही सोशल मीडिया फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता था। जिनके जरिये वो अपने आतंकी साथियों व आकाओं के संपर्क में रहता था। शुरू से ही अब्दुल को सोशल मीडिया पर धर्म से जुड़ी रील्स देखने व लाइक कमेंट करने का शौक था। वहीं से आतंकी मॉडयूल ने इसे टारगेट कर संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाशी के दौरान इसके पास से मोबाइल के अलावा पर्स में आधार कार्ड, पेन कार्ड, 5 पासपोर्ट साइज फोटो, 2920 रुपये मिले। इसके साथ ही ईयरबड्स व एक माला भी मिली है। माला को लेकर आरोपी ने खुलासा किया कि ये अपने धर्म को काफी मानता है और इबादत में माला का प्रयोग करता है। इसी के चलते ये हर समय माला को अपने साथ रखता है। आरोपी से ट्रेन की एक टिकट भी मिली है। जो 1 मार्च 2025 को अयोध्या कैंट स्टेशन से दिल्ली जंक्शन की है। जिससे जांच एजेंसी ये मान रही है कि 1 मार्च को ही ये ट्रेन से दिल्ली आया। वहां से लोकेशन मिलने पर फरीदाबाद के पाली एरिया में हैंड ग्रेनेड व अन्य सामान लेने आया। लेकिन यहां से निकलने से पहले ही टीम ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें