फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इसरो भ्रमण से जिले के छात्रों को मिली नई उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागी जिज्ञासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजंसी
फरीदाबाद। अहमदाबाद स्थित इसरो के अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जिले के तीन छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को करीब से समझने का अवसर मिला। इस भ्रमण ने छात्रों के मन में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति गहरी रुचि पैदा की।

इसरो केंद्र में छात्रों को उपग्रहों की कार्यप्रणाली, पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे प्रक्षेपण यानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम, रॉकेट के विभिन्न हिस्सों और प्रक्षेपण की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। छात्रों ने उपग्रह में लगे कैमरे का मॉडल भी देखा और यह जाना कि अंतरिक्ष से पृथ्वी की तस्वीरें कैसे ली जाती हैं। भ्रमण के दौरान छात्रों को चंद्रयान-3 मिशन के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रों ने अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी का भी दौरा किया। यहां उन्हें जलीय जीवों, पौधों, अंतरिक्ष यान और विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से विज्ञान के अलग-अलग पहलुओं को जानने का मौका मिला।

छात्रों से बातचीत

यह मेरे लिए बड़ा अवसर था। मुझे अंतरिक्ष विज्ञान की तकनीकों को समझने का मौका मिला। मैं एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (वैमानिकी अभियांत्रिकी) में अपना कॅरिअर बनाना चाहता हूं।- अमन यादव, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-तीन

अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में काफी कुछ सीखने को मिला। उपग्रह कैसे काम करता है, इसके बारे में जानकारी दी गई।- मयंक वीर, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-तीन
विज्ञापन


इसरो सेंटर जाकर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। इस यात्रा से अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि और बढ़ गई है।- विशाल, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें