फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रॉमा केयर शुरू होने से घायलों को मिलेगा समय पर इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल में सुविधा विकसित करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने जारी किया 41.52 लाख का टेंडर
विज्ञापन

सिविल और जनस्वास्थ्य कार्यों की होगी विशेष मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर में सड़क हादसों और अन्य दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल होने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद जगी है। बीके अस्पताल में ट्रॉमा केयर सुविधा स्थापित करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग की ओर से करीब 41.52 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। टेंडर लगाकर निर्माण कार्य के लिए कंपनी के चयन की कवायद शुरू कर दी गई है।
इसके तहत अस्पताल परिसर में सिविल और जनस्वास्थ्य से जुड़े विशेष मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख सड़कों और शहर के आंतरिक मार्गों पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे हादसों में गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी होता है। कई बार मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर सुविधाओं के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बीके अस्पताल में ट्रॉमा केयर सुविधा विकसित होने से जिले के मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही आपातकालीन उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही दुर्घटना के बाद मरीजों को दूसरे अस्पतालों तक पहुंचाने में लगने वाले समय को कम करने में भी सहायता मिल सकती है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी टेंडर के अनुसार, ट्रॉमा केयर सुविधा की स्थापना के लिए अस्पताल परिसर में जरूरी आधारभूत ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें