फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी-5 पर चौराहों का होगा चौड़ीकरण, बनेंगी स्लिप सड़कें

सार

फरीदाबाद में नगर निगम ने यातायात जाम कम करने के लिए चौराहों का चौड़ीकरण और नई स्लिप सड़कों के निर्माण की परियोजना शुरू की है। यह कार्य तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन चालकों को जाम से मिलेगी राहत, तीन महीने में पूरी होगी परियोजना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत एनआईटी-5 पर सालुजा पेट्रोल पंप और अन्य प्रमुख स्थानों पर चौराहों का चौड़ीकरण किया जाएगा।
साथ ही आरएमसी स्लिप सड़कों का निर्माण कर वाहनों की आवाजाही को तेज और सुरक्षित बनाया जाएगा। इस परियोजना को तीन महीने की समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जानकारों के अनुसार, शहर में कई बार चौराहों पर लगने वाले लंबे जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर दफ्तर के समय या फिर शाम के वक्त यहां वाहन रेंग-रेंगकर निकलते हैं। स्लिप सड़कों के निर्माण से गाड़ियों को जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। इससे व सीधा आगे निकल पाएंगी। नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने बताया कि स्लिप सड़कें बनने के बाद मुख्य मार्ग का दबाव कम होगा और आवागमन सुचारु रहेगा। साथ ही सड़क की चौड़ाई बढ़ने से दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी। परियोजना के तहत गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही आरएमसी सड़कें टिकाऊ होंगी, जिससे लंबे समय तक मरम्मत की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सालुजा पेट्रोल पंप वाला चौराहा हमेशा भीड़भाड़ वाला रहता है और थोड़ी सी चूक पर हादसे का डर बना रहता है। अब चौड़ीकरण और स्लिप सड़कें बनने से सफर आसान होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के बदलाव न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुधारते हैं बल्कि प्रदूषण भी कम करते हैं। गाड़ियों को बार-बार रोकने और चलाने से निकलने वाला धुआं और ईंधन की बर्बादी दोनों घटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर को जाम मुक्त करने के लिए निगम की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। कुछ दिनों में इस परियोजना का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें