फरीदाबाद। सेक्टर-5 एम ब्लॉक स्थित श्री दुर्गा मंदिर में रविवार को वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महामाई की विशाल चौकी का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे हुई, जो दोपहर 1:30 बजे तक चला। चौकी के समापन के बाद दोपहर 2 बजे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत अशोक अरोड़ा उपस्थित रहे। मंदिर के प्रधान सुनील बत्रा और श्री दुर्गा मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।