फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पति ने घर में सो रही पत्नी को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, मंगलवार शाम सूरजकुंड में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के लकड़पुर गांव के पास सुशील कॉलोनी में एक महिला पर उसके पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। महिला पति से घरेलू कलह विवाद को लेकर बच्चे के साथ अलग रहती है। आरोप है कि सोमवार को अनीश घर पर आया और कुछ देर बाद महिला समैरुन पर चाकू से वार कर भाग गया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला का इलाज चल रहा है। घायल महिला समैरुन ने पुलिस को बयान दिया है कि वो बिहार किशनगंज की रहने वाली है। यहां सुशील कॉलोनी में किराये पर रहकर वो घरों में बतौर घरेलू सहायिका काम करती है। पति अनीश से विवाद के चलते अब ये अलग रहती है। महिला का कहना है कि सोमवार 28 अप्रैल को काम के बाद घर आकर सो गई। घर पर इनकी बेटी व भाई थे। आरोप है कि तभी अनीश घर पर आया और बेटी सानिया से पानी मांगा। पानी पीकर अनीश ने सानिया व पत्नी के भाई मतेबुल को कमरे से बाहर निकाल दिया। अनीश खुद भी वहां से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद दोबारा अनीश आया और अंदर सो रही पत्नी पर सब्जी काटने वाले चाकू से गर्दन, सीने, पैर पर वार कर दिए। महिला के अनुसार खून निकलने लगा तो वो बचने के लिए शोर मचाने लगी। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। शोर सुनकर महिला का देवर मुनताज आया और महिला को इलाज के लिए दिल्ली ट्रामा सेंटर ले जाया गया। मंगलवार को महिला का बयान लेकर सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें