फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ डिपो से अलीगढ़-आगरा रूट पर दौड़ीं सबसे ज्यादा बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई दूज पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बढ़ाए बसों के फेरे
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक कुछ रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद।भाई दूज के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरियाणा रोडवेज के बल्लभगढ़ डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। सबसे ज्यादा बसें अलीगढ़ और आगरा रूट पर चलाई गईं। आम दिनों के मुकाबले डिपो से 5 से 7 अतिरिक्त बसें संचालित की गईं, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।

डिपो के ड्यूटी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही बस डिपो में यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। आम दिनों में अलीगढ़ और आगरा रूट पर 8 से 10 बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन भाई दूज के मद्देनजर इन दोनों रूटों पर 15 से 20 बसें चलाई गईं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ रूट पर 15 बसों का संचालन किया गया। इनमें एसी और सामान्य बसें दोनों शामिल रहीं। इसके अलावा रोहतक रूट पर तीन, जयपुर रूट पर दो और रेवाड़ी रूट पर दो बसें चलाई गईं। वहीं, पलवल और गुरुग्राम के लोकल रूटों पर भी यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए गए।
विज्ञापन


जगदीश ने बताया कि बृहस्पतिवार से त्योहार मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जरूरत के अनुसार कुछ रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन जारी रखा जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें