फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी क्लीनिक पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उटावड़ चौक स्थित ज्योति क्लिनिक एवं जच्चा बच्चा केंद्र पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि के समय छापा मारा। टीम ने गर्भपात की दवा देते हुए एक सहायक को मौके से पकड़ लिया। संचालक फरार हो गई। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि ज्योति क्लिनिक एवं जच्चा बच्चा केंद्र पर गर्भपात किया जाता है। इस सूचना पर विभाग ने नोडल अफसर डॉक्टर पंकज एवं औरंगाबाद के एसएमओ डॉक्टर प्रवीण के नेतृत्व में छापामार दस्ता तैयार किया। टीम ने क्लिनिक पर नकली ग्राहक बनाकर एक महिला को भेजा। उसको धनराशि भी दी गई। नकली ग्राहक ने क्लिनिक पर जाकर धनराशि देकर गर्भपात कराने की बात कही। क्लीनिक संचालक एवं सहायक ने कथित रूप से गर्भपात कराने की दवाइयां देने की प्रक्रिया शुरू की। इस बीच छापा मार दस्ते ने क्लीनिक पर छापा मार दिया। मौके से गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां मिलीं। क्लिनिक संचालक एवं उंसकी सहायक पर मेडिकल प्रैक्टिस करने की कोई वैध डिग्री भी नही मिली। मौके से क्लिनिक संचालक तो फरार हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसरा नामक सहायक को पकड़ लिया। उटावड थाना पुलिस से सहयोग लेकर छापा मारा गया। समाचार भेजे जाने तक छापामार टीम छापेमारी की कार्यवाही की शिकायत की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पकड़ी गई सहायक को पुलिस को सौंप दिया गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर संजय शर्मा ने बताया कि नियमों के अनुसार केस दर्ज कराया जाएगा। स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें