बल्लभगढ़। हरियाणा सरकार ने छांयसा स्थित गौशाला (दा पिंजौरपोल सोसाइटी) को गौवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए 37 लाख 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जारी की है। बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने गौशाला सोसाइटी के पदाधिकारियों को यह सहायता राशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन
विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार प्रदेश की गौशालाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। इसका उद्देश्य गोवंश के लिए चारे, रखरखाव और अन्य जरूरी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करना है। यह सहायता हरियाणा गौ सेवा आयोग के माध्यम से दी जा रही है। सरकार गौसेवा और गौवंश संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एसडीएम मयंक भारद्वाज और गौशाला सोसाइटी के पदाधिकारी अशोक शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद