फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्राओं ने स्टॉल लगा रचनात्मक व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
- केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में उद्यमी कार्निवल आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को उद्यमी कार्निवल 2025-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्निवल में 80 से अधिक छात्राओं ने अपने स्टॉल्स के माध्यम से नए और रचनात्मक व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय के उद्यमिता क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमशीलता की भावना, रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल को प्रोत्साहित करना था। कार्निवल में प्रदर्शित उत्पादों में मंडला आर्ट पेंटिंग्स, हस्तशिल्प और दिवाली सजावट सामग्री, करवाचौथ विशेष वस्तुएं, घरेलू सुगंधित मोमबत्तियां और चॉकलेट, स्केच और पोर्ट्रेट आर्ट, तेल चित्र, बोतल आर्ट और कृत्रिम फूल सजावट और पारंपरिक कोटा बर्तन के स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन


इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई छात्राओं को फैकल्टी और साथियों से ऑर्डर भी प्राप्त हुए, जिससे उनका आत्मविश्वास और उत्साह दोगुना हो गया। कार्यक्रम ने छात्राओं को एक ऐसा मंच प्रदान किया जहां उन्होंने अपने नवाचार और व्यावसायिक क्षमताओं का प्रदर्शन कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। साथ ही, उन्होंने ग्राहक संवाद, उत्पाद प्रस्तुति और विपणन कौशल में भी निपुणता हासिल की।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू दुआ ने कहा कि उद्यमी कार्निवल ने छात्राओं के आत्मविश्वास और भविष्य की व्यावसायिक सोच को भी नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शुभ मेहता (निदेशक, स्वयं वित्त) रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में कॉलेज की विभिन्न विभागों की पूर्व छात्राएं अलका चौहान, काजल शर्मा, मनीषा रानी और निक्की गोला उपस्थित रहीं। इस मौके पर अमिता दुरेजा, डॉ. रेखा गोयल, पूनम मलिक व नीरू सिवास व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें