संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निपुण हरियाणा की जिला संयोजक डॉ. अविनाशा शर्मा द्वारा लिखी नई पुस्तक मास्टर इन क्रिएटिव राइटिंग (रचनात्मक लेखन करना सीखें) का लोकार्पण पंचकुला में सोमवार को किया गया। इसमें 90 दिनों में क्रिएटिव राइटिंग सिखाने का गुर बताए गए हैं। डॉ. अविनाशा शर्मा ने बताया कि पुस्तक 9वीं से 12वीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगी। पुस्तक का लोकार्पण पंचकूला में द्वितीय पुस्तक मेले के दौरान शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव संजीव कौशल, आईएएस पीके दास, सुशील कुमार व वर्ष खंगलवाल ने किया।