फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैंककर्मी बनकर ठग ने ट्रांसफर कर लिए 1.81 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन किया था सर्च, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एटीएम से रुपये न निकलने पर एक महिला ने ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर ढूंढकर मदद मांगनी चाही। लेकिन बैंककर्मी बनकर ठग ने उनसे बात की और वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर कराकर खाते से 1 लाख 81 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-35 की रहने वाली महिला ने दी है। इनका कहना है कि 15 नवंबर की दोपहर को ये सेक्टर-35 में एटीएम से कैश निकालने गई थी। लेकिन मशीन से कैश नहीं निकल रहा था। तब इन्होंने कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन सर्च किया। उस पर संपर्क किया तो बात करने वाले ने कहा कि वो बैंककर्मी है और इसमें मदद करेगा। आरोपी ने वीडियो कॉल पर मोबाइल की स्क्रीन शेयर कराकर यूपीआई के जरिये बैंक खाते से 1 लाख 81 हजार 707 रुपये ट्रांसफर कर लिए। आरोप है कि 3 ट्रांजेक्शन में ये रुपये ट्रांसफर किए गए। खाते से रुपये कटे तो ठगी का अहसास हुआ और शिकायत पुलिस को दी। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें